मेरठ के आकाश को बनाया लुटेरी दुल्‍हन गैंग ने अपना श‍िकार

रामपुर। शादी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह को गंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें लुटेरी दुल्हन और उसकी मां भी शामिल है। मां.बेटी मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली हैं, जो वर्तमान में रुद्रपुर उत्तराखंड में रहकर गिरोह चला रही थीं। गिरोह के बाकी सदस्य अमरोहा के रहने वाले हैं। गिरोह ने मेरठ के व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था।

शादी के बाद व‍िदा होकर दूल्‍हे के साथ मेरठ जा रही थी दुल्‍हन
दुल्हन विदा होकर मेरठ जा रही थी कि रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरोह में आठ लोग शामिल हैं। इनमें मां.बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मां.बेटी मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार अंतर्गत ग्राम हरनाई की नन्हीं देवी और छाया देवी हैं। दोनों वर्तमान में उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना रम्पुरा अंतर्गत मुहल्ला नरायनपुर में रह रहे थे। लोगों को दिखाने के लिए दोनों यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। उनके साथ पकड़ा व्यक्ति अमरोहा जिले के थाना बछरायूं अंतर्गत ग्राम मेहमदी का गजराज सिंह है।

ज‍िनकी नहीं हो पा रही शादी, गैंग ऐसे लोगों को बनाता था श‍िकार
गिरोह के लोग ऐसे लोगों की तलाश करते थे। जिनकी किसी कारण से शादी नहीं हो पा रही। उनसे शादी कराने के नाम पर सौदा करते थे। लड़के को अपने यहां बुलाकर नकली शादी का ढोंग किया जाता था। दिखावे के लिए गैंग के बाकी सदस्य दुल्हन के रिश्तेदार बनकर पूरा माहौल बनाते थे। लड़के की सास, साली, साला आदि रिश्तेदार बनकर हंसी मजाक करते। जूता चुराई जैसी रस्में भी करते थे।

मेरठ के आकाश को बनाया लुटेरी दुल्‍हन गैंग ने अपना श‍िकार
इनका नया शिकार मेरठ के थाना किठोर अंतर्गत ग्राम हसनपुर निवासी सार्थक शर्मा का साला आकाश बना। इसके लिए लड़का पक्ष से 92 हजार रुपये में सौदा हुआ था। लड़के को रुद्रपुर बुलाकर झील वाले पार्क में शादी की रस्म अदायगी का ढोंग रचा गया। वह दुल्हन को वापस लेकर मेरठ जा रहा था कि रास्ते में किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस आ गई। सभी को थाने लाकर पूछताछ की तो मामला खुल गया।

शादी के बाद चाय और दूध में नशीली दवा म‍िलाकर होते हैं फरार
सार्थक की शिकायत पर गंज कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें पांच फरार हैं। फरार लोगों में रुद्रपुर का राकेश, कुमारी सुमन, सुनीता, अमरोहा के मेहमदी गांव का आदेश कुमार सोनू और सुनील शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि इस गैंग ने रामपुर के भी आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया था। इसमें आरोपित दुल्हन शादी के बाद ससुराल जाती है। वहां एक.दो दिन रुककर ससुरालियों को चाय या दूध में नशा देकर रुपये व जेवर समेटकर भाग जाती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks