विमान में यात्रियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू

विमान में यात्रियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू*

नई दिल्ली, एजेंसी। नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने बैंकॉक से कोलकाता जा रहे एक विमान में सवार यात्रियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू कर दी है। बता दें, विमान के अंदर हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ यात्री एक व्यक्ति को बार-बार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

26 दिसंबर की घटना विमान में सवार एक यात्री के अनुसार, यह घटना 26 दिसंबर को उस वक्त हुई जब विमान उड़ान भरने वाला था। वह अपनी मां के साथ कोलकाता जा रहे थे। कोलकाता के रहने वाले यात्री ने नाम न छापने की शर्त पर घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि वह अपनी मां को लेकर चिंतित था, जो उस सीट के पास बैठी थी जहां झड़प हो रही थी। बाद में, अन्य यात्रियों और एयर होस्टेस ने हाथापाई में शामिल लोगों को शांत कराया। यात्री के मुताबिक, मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।

वीडियो में दो यात्री बहस करते दिख रहे हैं। उनमें से एक कहता है कि अपने हाथ नीचे करो और फिर दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। इसके बाद मारपीट में कुछ अन्य यात्री भी शामिल हो गए। थाई स्माइल एयरवेज के विमान में यह घटना हुई।

सुरक्षा निर्देशों का पालन करने से किया था इनकार थाई स्माइल एयरवेज ने बताया कि सीट 37 सी पर यात्री ने चालक दल के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद यात्री अपनी सीट को झुकाए बैठा रहा। यात्री को यह भी बताया गया कि अगर उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया तो कैप्टन को सूचित किया जाएगा। जिस पर भी वह नहीं माना। जल्द ही अन्य यात्रियों ने भी उसकी शिकायत करना शुरू कर दिया।

इंडिगो की फ्लाइट में भी हुई थी नोकझोंक
पिछले हफ्ते इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री और एयर होस्टेस के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। विमान में भोजन के चयन को लेकर नोकझोंक हुई थी। यह घटना 16 दिसंबर की बताई गई थी। इंडिगो और नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा था कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks