
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जैथरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बेचते हुये 02 अभियुक्तों को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
(1)सुनील कुमार पुत्र गजराज निवासी बघौली थाना जैथरा जनपद एटा
(2) कमलेश पुत्र गजराज निवासी बघौली थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी
- 35 लीटर अवैध कच्ची शराब