चार जुलाई को होने जा रहे बाल विवाह को गाँव में जाकर रुकवाया-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन की टीम ने थाना मडराक अंतर्गत ग्राम आसना अजीतपुर, अलीगढ़ में चार जुलाई को होने जा रहे बाल विवाह को गाँव में जाकर रुकवाया * 

चाइल्ड लाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि चाइल्ड लाइन को एक कॉलर के माध्यम से दिनांक चार जुलाई को प्रात:काल में गाँव में दो सगी बहनों के बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई | कॉलर ने बताया कि गाँव में दो सगी बहनों का विवाह आज प्रस्तावित है | जिनकी बारात अलीगढ़ के दुबे के पड़ाव की धोबी वाली गली से आ रही है | जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए समन्वयक शिरीन राजेंद्र ने जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नीरा वार्ष्णेय को इसकी सूचना दी | साथ ही चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य नदीम अहमद व् शालिनी को भेजकर विवाह की सूचना सहित एक पत्र थाना मडराक में सौंपा | घटनास्थल आसना चौकी अंतर्गत आने के कारण चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य आसना चौकी इंचार्ज सतेन्द्र गौतम से मिले एवं उनके साथ साथ गाँव आसना अजीतपुर पहुंचे | चाइल्ड लाइन टीम व् पुलिस ने नाबालिक बालिकाओं की उम्र की जांच की | परिजनों ने बताया कि बड़ी लड़की सरकारी स्कूल में कक्षा चार तक पढ़ी थी लेकिन छोटी लड़की ने किसी भी स्कूल में पढाई नहीं की है | बड़ी लड़की की उम्र आधार कार्ड के अनुसार सिर्फ सोलह वर्ष की थी | जिसके उपरांत टीम ने परिजनों को गाँव के पूर्व प्रधान अवनीश कुमार, वर्तमान प्रधान संतोष कुमार एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य हरजीत सिंह को पुलिस चौकी बुलाया | जहाँ सभी ने नाबालिग होने की स्थिति में शादी न करने का लिखित में आश्वासन दिया | बालिका के पिता ने बताया कि बालिका की उम्र राशन कार्ड के अनुसार भी कम है उनके पास बालिकाओं की उम्र का अन्य कोई दस्तावेज नहीं था | साथ ही चाइल्ड लाइन की टीम ने लड़के वालों से भी संपर्क स्थापित किया | लड़के के पिता को भी चौकी बुलवाया गया | लड़कों के दस्तावेजों के अनुसार एक की उम्र चौबीस वर्ष एवं दूसरे की उम्र उन्नीस वर्ष थी | लड़का पक्ष ने भी नाबालिग होने की स्थिति में शादी न करने की बात कही |
2 Attachments

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks