पॉलीथिन बिकते मिलने पर जुर्माना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। नगर पालिका अधिकारियों ने टीम के साथ शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य कई स्थानों पर पॉलीथिन प्रतिबंध अभियान चलाया। जिससे पॉलीथिन का उपयोग करने एवं बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
बुधवार को पालिका टीएस मुन्नालाल ने संपत्ति प्रभारी यशवीर सिंह एवं अन्य कर्मचारियों के साथ आगरा रोड चुंगी, मेहता पार्क, घंटाघर, बांसमंडी, सब्जी मंडी एवं के आसपास सभी बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथिन अभियान का चलाया। अभियान के बांस मंडी के थोक विक्रेता दुकानों को बंद कर भाग गए। एक दुकान पर पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। जिस पर पालिका कर अधीक्षक ने पांच हजार जुर्माना लगाया। इसके साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के दुष्प्रभाव का भी जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार किया। इसके अलावा सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को सड़क से दुकान हटाकर दुकान के अंदर सब्जी बेचने की की हिदायत दी गई। अभियान की जानकारी मिलने के बाद अधिकांश दुकानदारों ने पॉलीथिन को छिपाकर रख दिया। इस दौरान सत्येंद्र यादव, बालकपूर, पवन यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।