डीजे बजाने के विरोध पर युवक को पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। डीजे बजाने के विरोध में युवक पर हमला कर घायल कर दिया। युवक की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। पूरा मामला थाना अवागढ़ के गांव चुरथरा का है। गांव में पड़ोस के घर में डीजे बज रहा था। पीड़ित यामीन ने बंद करने की बात कही। आरोप है कि पड़ोसियों ने पथराव कर दिया। ईट सिर में मारकर गंभीर घायल कर दिया। घायल को मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।