बैठक में दिया विकास कार्यों पर जोर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। ब्लाक शीतलपुर की ग्राम पंचायत जिरसमी में बैठक बुलाई गई। इसमें गांव में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा के साथ एसएलडब्लूएम के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधान मिथलेश वर्मा की ओर से बुलाई बैठक में आए लोगों ने विकास को सुझाव मांगे। वीडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि बैठक से पहले एजेंडा सभी के पास भेजा गया था। बैठक में पुष्पादेवी, पातीराम, अनीता देवी, कन्हैया लाल, खुशीराम, चरन सिंह, गोपी सिंह, दिलीप, विमल, प्रेमपाल, प्रीतम सिंह मौजूद थे