फ्लाईओवर से उतरते टेंपो पलटा, चालक मरा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*फ्लाईओवर से उतरते टेंपो पलटा, चालक मरा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । अलीगढ़ से लौटते समय लोडर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी है।

थाना मलावन के गांव आसपुर निवासी जितेंद्र (26) पुत्र दीनदयाल लोडर टेंपो चलाते थे। सोमवार की रात को अलीगढ़ से लौट रहे थे। कसैटी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय टेंपो पलट गया। इसके नीचे दबकर जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घरवालों को सूचना दी। एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नीचे उतरते समय टेंपो पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की मौत हुई है। दूसरी तरफ मलावन में टोल प्लाजा के पास एक बाइक दीवार से टकरा गई। बाइक सवार वेदप्रकाश, किरन पत्नी विनोद, शांति देवी पत्नी छोटेलाल निवासी गढ़िया बागवाला घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

*छह माह पहले पिता की भी हादसे में गई थी जान,

पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले जितेंद्र के पिता की भी हादसे में मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बेटियां हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks