रुपये भरने के लिए खाली बोरी लेकर आया था चोर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*रुपये भरने के लिए खाली बोरी लेकर आया था चोर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – बैंक में चोर खाली बोरी लेकर आया था। लोगों में चर्चा है कि वह बोरी में ही रुपये लेकर जाने की फिराक में था। बैंक में चोर को कुछ भी नहीं मिला। जलेसर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि कसबा जलेसर में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) है। रविवार रात को चोर सेंध लगाकर अंदर घुस गया। बैंक में लॉकर की चाबी देखी और मेज की दराज को भी खोलकर देखा। उसमें चोर को कुछ भी नहीं मिला था। बैंक में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। कैमरे में सामने आते ही चोर अपना चेहरा छिपा लेता था। जलेसर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। आशंका है कि चोर के साथ ओर भी सदस्य हो सकते हैं।

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखाई दे रहा है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks