बाल श्रम/भिक्षावृत्ति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाया गया

एटा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना एएचटीयू की टीम द्वारा जनपद में बाल श्रम/भिक्षावृत्ति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाया गया ।


उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे बाल श्रम/भिक्षावृत्ति एवं नशे की रोकथाम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवम अपर पुलिस अधीक्षक,(अपराध) एटा के कुशल निर्देशन मे थाना एएचटीयू एटा व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 27.12.2022 को जनपद के कोतवाली नगर एवं थाना निधौली कलां क्षेत्र में बस स्टैंड एवं मुख्य बाजारों में बाल श्रम/भिक्षावृत्ति के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना एएचटीयू टीम व बाल श्रम अधिकारी द्वारा दुकानों / बस स्टैंड/ होटल आदि बडे संस्थानों तथा उनके आस-पास के क्षेत्रों में चेकिंग/निरीक्षण कर दुकानदारों / कारोबारियों एवं आम जनमानस को नाबालिक बालकों से मजदूरी आदि न कराने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये । इसी दौरान टीम द्वारा 05 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया , तथा बाल श्रम अधिकारियों द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks