सहायता समूह के सदस्यों के रुपये हड़प गए अमीन

*सहायता समूह के सदस्यों के रुपये हड़प गए अमीन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – रिटायर्ड संग्रह अमीन, सहित पांच संग्रह अमीन बैंक की ब्याज के लिए दिए गए रुपये हड़प गए। ब्याज का रुपया जमा न होने पर तहसील से आरसी पहुंची। पीड़ित दंग रह गए। जानकारी पर पता चला कि अमीन ने रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना सकरौली के गांव शाहनगर टिमरूआ निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गणेश स्वयं सहायता समूह बनाकर 10 सदस्यों ने केनरा बैंक जलेसर से लोन लिया था। तीन लाख के लोन से भैंस खरीदी गई थी। कुछ सदस्यों ने समय पर ब्याज सहित रुपये जमा नहीं किए थे। रुपया जमा न करने पर बैंक ने रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया। इसकी आरसी 2010 में डीएम के माध्यम से वापस करा दी गई थी। आश्वासन दिया गया था कि रुपये जमा कर देंगे। सभी सदस्यों ने आरोपी रिटायर्ड संग्रह अमीन हरिओम, वर्तमान अमीन चंद्रजीत, चंद्रवीर, महीपाल सिंह, चरन को धीरे-धीरे रुपये जमा करते रहे और रसीद लेते रहे। आरोप है कि सभी अमीन ने रुपये जमा नहीं किए थे। इसके चलते तहसील से चार लाख 83 हजार रुपये की वसूली के लिए तहसील जलेसर से आरसी जारी हो गई। आरसी देखने के बाद सभी सदस्य बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया। सामने आया कि आरोपियों ने रुपया जमा ही नहीं किया था। 2020 से लगातार एफआईआर के लिए शिकायत करते आ रहे थे, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस पर कोर्ट के आदेश से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks