जुगेंद्र के पुत्र-भतीजे समेत पांच की कुर्की का नोटिस चस्पा

जुगेंद्र के पुत्र-भतीजे समेत पांच की कुर्की का नोटिस चस्पा

एटा।अलीगंज, । 2021 में दर्ज लूट, छेड़खानी और मारपीट के मामले में सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनके बेटे, भतीजे सहित पांच आरोपियों के घर गांव अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। भारी पुलिस बल के साथ अलीगंज पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की है। एक आरोपी को अलीगंज पुलिस ने जेल भेजा था।

कोतवाली अलीगंज में दो जून 2021 को थाना जसरथपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप थे कि वह दवा लेने अलीगंज जा रही थी। इसी दौरान रामनाथ सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव, प्रमोद कुमार, विक्रांत कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विनोद यादव ने घेर लिया था। आरोप था कि रास्ते में कुछ गाड़ियां आकर रुकी। गाड़ी से निकले जुगेंद्र सिंह ने मारने को कहा। पुष्पेंद्र, विक्रांत ने फायर किए। रामनाथ यादव पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। सात हजार रुपये भी लूट ले गए थे।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद यादव को पकड़कर जेल भेजा था। बाकी फरार हैं और न ही कोर्ट में हाजिर हुए हैं। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप कुमार कर रहे हैं। सोमवार को इंस्पेक्टर क्राइम, एसआई अश्वनी कुमार अलीगंज फोर्स के साथ गांव अमृतपुर रघुपुर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की है। अलीगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। उसके बाद भी हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की जाएगी। इंस्पेक्टर क्राइम के अनुसार डकैती कोर्ट के न्यायाधीश ने आदेश जारी किए थे। बता दें कि सपा नेता, करीबियों की करोड़ों की संपत्ति पहले ही जब्त हो चुकी है।
: राजकीय औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में रहेगी कोरोना जांच के लिए टीम

एटा, । सैनिक पड़ाव में पांच जनवरी से लगने वाली राजकीय औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में कोरोना जांच कराने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग ने की है। प्रदर्शनी में कोरोना जांच के अलावा टीबी, मलेरिया, डेंगू, एचआईवी की जांच की व्यवस्था रहेगी। तंबाकू नियंत्रण को लोगों को जागरूक करने को प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि पांच जनवरी में सैनिक पड़ाव में प्रदर्शनी का आयोजन शुरू होगा। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों की कोरोना जांच को तीन शिफ्ट में टीमें लगायी गई है। प्रतिदिन प्रात 10 से चार बजे तक एक टीम, दोपहर बाद चार बजे से रात्रि 10 बजे तक दूसरी टीम और रात्रि दस बजे से सुबह आठ बजे तक तीसरी टीम लोगों की जांच को मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि दिन में कार्य करने वाली टीमों में चिकित्सक सहित पांच लोग रहेंगे। रात्रि में कार्य करने वाली टीम में दो व्यक्ति की डयूटी रहेगी।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों की कोरोना, टीबी, मलेरिया के साथ एचआईवी की भी जांच करायी जायेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लोगों को धूम्रपान, तंबाकू नियंत्रण के लिए जागरूक किया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने की स्थिति में प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी बनाये रखने को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर वह सावधानी बरतें। यदि किसी को कोई दिक्कत है। तब वह निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचकर कोरोना की जांच करा सकते हैं।
: सहायता समूह के सदस्यों के रुपये हड़प गए अमीन

एटा – रिटायर्ड संग्रह अमीन, सहित पांच संग्रह अमीन बैंक की ब्याज के लिए दिए गए रुपये हड़प गए। ब्याज का रुपया जमा न होने पर तहसील से आरसी पहुंची। पीड़ित दंग रह गए। जानकारी पर पता चला कि अमीन ने रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना सकरौली के गांव शाहनगर टिमरूआ निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गणेश स्वयं सहायता समूह बनाकर 10 सदस्यों ने केनरा बैंक जलेसर से लोन लिया था। तीन लाख के लोन से भैंस खरीदी गई थी। कुछ सदस्यों ने समय पर ब्याज सहित रुपये जमा नहीं किए थे। रुपया जमा न करने पर बैंक ने रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया। इसकी आरसी 2010 में डीएम के माध्यम से वापस करा दी गई थी। आश्वासन दिया गया था कि रुपये जमा कर देंगे। सभी सदस्यों ने आरोपी रिटायर्ड संग्रह अमीन हरिओम, वर्तमान अमीन चंद्रजीत, चंद्रवीर, महीपाल सिंह, चरन को धीरे-धीरे रुपये जमा करते रहे और रसीद लेते रहे। आरोप है कि सभी अमीन ने रुपये जमा नहीं किए थे। इसके चलते तहसील से चार लाख 83 हजार रुपये की वसूली के लिए तहसील जलेसर से आरसी जारी हो गई। आरसी देखने के बाद सभी सदस्य बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया। सामने आया कि आरोपियों ने रुपया जमा ही नहीं किया था। 2020 से लगातार एफआईआर के लिए शिकायत करते आ रहे थे, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस पर कोर्ट के आदेश से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
: लोक अदालत ने दिया सड़क से अतिक्रमण हटाने का आदेश

कासगंज – स्थायी लोक अदालत ने शहर के सोरों गेट पर स्थित सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने प्रतिवादी नगर पालिका कासगंज पर एक लाख रूपये की क्षतिपूर्ति देने को कहा है। शहर के मोहल्ला जय-जयराम निवासी मनोज कुमार यादव ने स्थायी लोक अदालत में वाद दायर किया कि सोरों गेट पर मार्बल का व्यवसाय करने वाले मनमोहन अग्रवाल ने नगर पालिका की बिना अनुमति के सड़क पर सीमेंट का खंबा गाड़कर अपने विज्ञापन का बोर्ड लगा रखा है। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष ने चंद्रशेखर प्रसाद, सदस्य बसंत कुमार शर्मा, डा. सपना अग्रवाल ने इस मामले की सुनवाई की और प्रतिवादी को इस मामले में पक्ष रखने के लिए पांच बार नोटिस भेजे। अदालत में प्रतिवादी के हाजिर न होने पर एकपक्षीय कारर्वाई करते हुए। नगर पालिका को 12 फीट चौड़ी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए हैं। प्रतिवादी नगर पालिका पर क्षतिपूर्ति के रूप में एक लाख रूपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की। क्षतिपूर्ति की धनराशि लोक अदालत के बैंक खाता में एक माह के अंदर जमा करनी होगी
: सालभर चोरों और लुटेरों ने पुलिस को खूब दौड़ाया

एटा, । एक तरफ पुलिस गश्त करती रही, वहीं चोर व लुटेरों ने गश्त के बावजूद कई गांवों में चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा दी थी। कई लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया। इनमें घटनाएं ऐसी हैं जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ितों ने चोरी गए जेवरात व नकदी मिलने की आस छोड़ दी है।

आलम यह रहा कि पूरे साल चोर व लुटेरों ने पुलिस को खूब दौड़ाया। हालांकि बड़ी चोरियों का पुलिस ने खुलासा भी किया। कई चोरियां ऐसी भी रही जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। कई मामलों में पुलिस ने कुछ माल दिखाकर ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही लुटेरों ने भी पुलिस को जमकर दौड़ाया। जिले में एक साथ शराब के ठेके लूट कर चुनौती बने थे, हालांकि इसका खुलासा कर दिया गया था। कई लूट की घटनाएं ऐसी रही जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव रामपुर में पुलिसकर्मी के घर से हुई चोरी का खुलासा नहीं हो सका। इस चोरी में 30 लाख रुपये अधिक का सामान जाने की बात बताई गईं थी।

चेन स्नेचिंग भी हुई, चार में से सिर्फ एक का खुलासा

शहर में बाइक सवार लुटेरों ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया। पॉश कालोनी अरूणानगर से चिकित्सक की पत्नी की चेन तोड़ी गई। मोहल्ला लालपुर, आंबेडकरनगर से महिलाओं के गले से चेन तोड़ी गई। चौंचा वनगांव में एक युवक की चेन तोड़ी गई। हालांकि इसका खुलासा फिरोजाबाद पुलिस ने किया। तीन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है।

एक के बाद एक तीन शराब के ठेके भी लूटे थे

एक बार लुटेरों के लिए सॉफ्ट टारगेट शराब के ठेका रहे। लुटेरे शाम को ठेका से लूट करते थे। एक के बाद तीन ठेकों से लुटेरे रुपये लूटकर ले गए थे। सबसे पहले पिलुआ, इसके बाद बसुंधरा अवागढ़, कोतवाली देहात में जीटी रोड स्थित शराब के ठेके से लूट हुई थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए गए थे।

एक साथ कई घरों से चोरी के आंकड़े

● *थाना जैथरा के गांव जहाननगर चार घरों से चोरी।

● कोतवाली देहात के गांव नगला जसराम तीन घरों से चोरी

● थाना मलावन के गांव दलेलपुर पांच घरों से चोरी

● थाना जैथरा के गांव जहाननगर तीन घरों से चोरी

● थाना मारहरा के गांव सिरसाबदन दो घरों से चोरी

लूट की घटनाएं, जिनका खुलासा नहीं

● 23 दिसंबर को रिजोर में सराफ सोहनलाल उर्फ सोनू से जेवरात, 30 हजार लूटे।

● 16 दिसंबर को बागवाला में कुलदीप निवासी बेंदुला व उनकी पत्नी से जेवरात लूटे।

● 07 दिसंबर को जितेंद्र निवासी कलंदरनगर जसरथपुर से क्षेत्र में दंपति से जेवरात लूटे।

● 23 अक्तूबर को नन्नूमल चौराहा निवासी राजकुमार से हाईवे पर लुटेरो ने जेवरात लूटे थे
: बैंक में गेट-दीवार तोड़ घुसे चोर, नाकाम

● बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई है चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट

● जीना का गेट तोड़ा, बाद में दीवार में भी लगाई सेंध

पहले भी बैंकों से हुआ है चोरी का प्रयास

जलेसर में बैंक में चोरी के प्रयास की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले की बैंकों में चोरी का प्रयास किया गया है। शहर स्थित बैंक में चोरी का प्रयास किया गया था। शिकोहाबाद रोड़ स्थित बैंक में दो बार चोरी का प्रयास किया गया था।

सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा एक चोर

एटा। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दिखाई दे रहा है। बैंक में अंदर घूम रहा है। बैंक के मेज की टेबल तथा अन्य सामान उठाता हुआ दिख रहा है। कैमरे में चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।

एसबीआई बैंक में चोर घुसे थे। चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोर को तलाश किया जा रहा है। धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी एटा।

एटा, कसबा जलेसर में स्थित एसबीआई बैंक में चोर दीवार, गेट तोड़कर अंदर घुस गए। बैंक में चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। सुबह बैंक पहुंचने पर जानकारी हुई। जानकारी पर एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट मैनेजर ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध दर्ज कराई है।

कसबा जलेसर में एमजीएम कॉलेज के पास एसबीआई बैंक है। रविवार को अवकाश था जिसके चलते चोर को मौका भी मिल गया। रविवार रात को चोर जीना के रास्ते के बैंक में घुसने का प्रयास किया। पहले गेट को तोड़ा इसके बाद दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। बैंक में चोरी का प्रयास किया। लॉकर की चाबी भी देखी। चोर को बैंक में कुछ भी नहीं मिला। बैंक से चोर चोरी करने में असफल रहा। सोमवार सुबह स्टाफ बैंक पहुंचा। गेट टूटा हुआ मिला और दीवार भी टूटी हुई थी। बैंक मैनेजर किशोर कुमार अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर जलेसर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई है।
: सीएम बाल सेवा योजना में 279 बच्चे लाभान्वित

कासगंज,। डीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बालसेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित जिला टास्कफोर्स को निर्देश दिये हैं। इस दौरान पात्र बच्चों के चयन पर जोर दिया।

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद जोशी ने बताया कि उक्त योजना से अभी तक 185 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। आज 94 बच्चों को लाभान्वित किये जाने के लिए अनुमोदन की प्रत्याशा में बैठक बुलायी गयी। इन 94 बच्चों से 3 बच्चे बिना माता-पिता के है और 91 बच्चों के माता या पिता में से एक का देहांत हो चुका है।

इन बच्चों को लाभान्वित करने का अनुमोदन प्राप्त करने के बाद जनपद में कुल 279 बच्चे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित हो जायेंगे। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि, से 412 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 279 लाभान्वित हो जायेंगे।

अवशेष 133 की जांच आख्या अभी विकास खण्ड,तहसील स्तरों पर लम्बित है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks