
परिवार परामर्श केंद्र एटा।
दिनांक– 26.12.2022 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़े 02 परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी : सुमन कुमारी पुत्री राधेश्याम हाल निवासी पलौदी थाना जलेसर जिला एटा।
प्रतिवादी : बबलू कुमार पुत्र सोमवीर निवासी नगला आशा थाना अकाराबाद जिला अलीगढ़।
वादी: हिना पुत्री खुश नूर अहमद हाल निवासी हाल निवासी नाले वाली गली पटियाली गेट थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
प्रतिवादी : आरिफ पुत्र शकील व्यापारी निवासी अजमेरी गेट यहां बीवी मस्जिद के पास थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद।
दोनों परिवारों की आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनों परिवार अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए है।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक ब्रह्मबती, इंस्पेक्टर बेगराम सिंह,काउंसलर डॉ० श्यामलता वेद , संजीव तिवारी,पुलिस स्टाफ कॉन्स्टेबल पूजा, गौरी,धर्मवीर मौजूद रहे।