बलिदान दिवस के मौके पर विधायक की मौजूदगी में कॉलेज में लगाया गया बाल मेला, बच्चों ने लगाई दुकानें
– बलिदान दिवस के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विधायक की मौजूदगी में लगाया गया बाल मेला बच्चों ने लगाई दुकानें बच्चों के साथ-साथ लोगों ने की खरीदारी आपको बता दें की आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादे शहीद हुए थे तब से इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं इसी की याद में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर में कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा की उपस्थिति में विद्यालय के स्टाफ के साथ बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक व एमएलसी अंगद सिंह के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने खूब खरीदारी की। कार्यक्रम के दौरान फतेहपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे आदित्य शुक्ला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य वह विद्यालय के स्टाफ के साथ साथ स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी की स्पेशल रिपोर्ट