संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया दीपोत्सव

संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया दीपोत्सव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, शनिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा कस्बा देहात क्षेत्र की सभी इकाईयों के पदाधिकारियों ने संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दीपोत्सव मनाया।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजार घंटाघर स्थित सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर संगठन का 50 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम से पूर्व समूचे बाजार को गुब्बारों से सजाकर लाइटों से जगमग किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्रिम जैन, सुजीत देव वार्ष्णेय, अशोक सराफ, डेविड जैन, संजीव जैन मौजूद रहे। उधर, अवागढ़ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री गणेश वार्ष्णेय के कार्यालय पर व्यापारियो ने दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। आदित्य वार्ष्णेय, अंशुल जैन, यश गोयल, मुकेश गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय बंटी, अरविंद गुप्ता, अतुल वार्ष्णेय आदि थे।

व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती पर जलेसर में भी मना उत्सव

जलेसर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर उत्सव मनाया। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय ने व्यापारियों से कहा कि वह कानून के दायरे में रहकर अपना कार्य करें। जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। कार्यक्रम में आदित्य मित्तल, विषम वार्ष्णेय, सोनू सराफ, कपिल देव वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, संजू, हिमांशु गुप्ता, कपिल गुप्ता, पुलकित गुप्ता उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks