राजेश कुमार शास्त्री
थाना ढ़ेबरुआ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद

यिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द नें थाना ढ़ेबरुआ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद ।
इस थाना समाधान दिवस पर सिद्धार्थनगर संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना ढ़ेबरुआ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके । इस दौरान उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसoडीoएमo शोहरतगढ़, जयराम,क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, छत्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढ़ेबरुआ व थाना ढ़ेबरुआ के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें ।