राजेश कुमार शास्त्री
खुनियॉंव ब्लाक के ग्राम पंचायत करौंदा खालसा में टीएचआर प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है एक सपताह के अन्दर पूरा हो जाएगा : विजय कुमार मिश्रा

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खन्ड खुनियॉंव के खन्ड विकास अधिकारी खुनियांव विजय कुमार मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि ग्राम पंचायत करौंदा खालसा में टीएचआर प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि शुक्रवार को मैंने इसका निरीक्षण किया। अभी जो कार्य बाकी हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के लिए संबंधित सचिव को निर्देशित किया हूं। इसके साथ उन्होंने ग्राम पंचायत मिलौरी के गौशाला का निरीक्षण करते हुए संम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।