जनपद एटा के प्रशांत कुमार वित्त अधिकारी उत्तराखण्ड को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

एटा जनपद के मूल निवासी व उत्तराखण्ड में अपनी सरकारी सेवाएं देने वाले प्रशांत कुमार को उत्तराखण्ड सरकार ने किया सम्मानित। प्रशांत कुमार वर्तमान में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत है, प्रशांत कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्य कर रहें है।
इसी क्रम में 2021-2022 का ”मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन” पुरुस्कार मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान प्राप्त करते हुए ☝️
हमारे एटा के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे जनपद के रहने वाले प्रशांत कुमार पुत्र श्री सुरेश चंद्र शर्मा निवासी शांति नगर एटा जो कि मूल रूप से गांव भदवास के रहने वाले हैं सुरेश चंद्र शर्मा जी के दो पुत्र हैं बड़े पुत्र अनन्त कुमार शर्मा हैं जो कि इस समय तहसील एटा में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं इन्हीं के छोटे भाई प्रशांत कुमार हैं सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा दोनों बच्चों की शिक्षा दीक्षा जनपद एटा में ही कराई गई और दोनों ही बच्चे इनके पढ़ाई लिखाई में योग्य थे प्रशांत कुमार शुरू से ही उच्च अधिकारी बनना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आज मेहनत का फल है जो उत्तराखंड में अपनी सेवाएं देकर सम्मान पा रहे हैं और एटा वासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे शहर के लोग भी कहीं ना कहीं अच्छा कार्य करके जनपद एटा को गौरवान्वित कर रहे हैं