*एटा महोत्सव की तैयारियां तेज समतलीकरण का काम शुरू, रिपोर्ट योगेश मुदगल

शुक्रवार को सैनिक पड़ाव मैदान स्थित मंच के सामने डाली गई मिट्टी।
एटा महोत्सव (राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी) के आयोजन की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। दो दिन के अंदर सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद अब सैनिक पड़ाव मैदान में मिट्टी डालने के साथ टेंट आदि लागने की तैयारियां शुरू होने जा रही हैं।
एटा महोत्सव का शुभारंभ होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। जबकि महोत्सव की तैयारियां अब तक कुछ खास पूरी नहीं हो सकी हैं। इसके चलते जिला प्रशासन काफी गंभीर है। महोत्सव आयोजन को लेकर प्रशासन की गंभीरता को देखते हुए सैनिक पड़ाव मैदान में दो दिन के अंदर सफाई कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम मंच के समाने नई मिट्टी डाले जाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। मंच के समाने मिट्टी फैलाने का कार्य पूर्ण होते ही महोत्सव का मुख्य वाटर प्रूफ पंडाल एवं विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनी सजाने का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दैं कि पांच जनवरी को एटा महोत्सव का पारंपरिक ढंग से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शुभारंभ किया जाना है। महोत्सव मंच पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की संयोजकों के साथ रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है।