UP में गरज-चमक के साथ आज हो सकती है बूंदाबांदी

UP में गरज-चमक के साथ आज हो सकती है बूंदाबांदी

लखनऊ ::- पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने UP में ठिठुरन बढ़ा दी है। अब मौसम वैज्ञानिकों ने यूपी में भी बूंदाबांदी को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज यानी शनिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की चेतावनी के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा होने के साथ शाम तक बर्फीली हवा चल सकती है।
इन जिलों में अलर्ट
सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली समेत कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इन शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा यहां रविवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।‼️

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks