थाने से भगाई छेड़छाड़ पीड़िता ने की खुदकुशी

थाने से भगाई छेड़छाड़ पीड़िता ने की खुदकुशी

खंदौली (आगरा), । छेड़छाड़ की पीड़िता दो बार खंदौली थाने गई। सुनवाई तो दूर की बात दरोगा ने पीड़िता को थाने से भगा दिया। शांतिभंग में चालान करने की धमकी तक दे डाली। आरोपित का दुस्साहस बढ़ गया। पीड़िता के घर हमला बोल दिया। मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी। घटना से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की सुबह पीड़िता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दरोगा को महज लाइन हाजिर किया है।

गांव नगला मट्टू निवासी 28 वर्षीय सरिता देवी के साथ बुधवार शाम छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता की घटना हुई थी। आरोप है कि गांव के संदीप उर्फ संदीपा ने रास्ते में रोककर हददर्जे की बदसलूकी की थी। विरोध पर मारपीट कर भाग गया। पीड़िता के पति और देवर बाहर रहते हैं। गुरुवार सुबह पीड़िता ससुर के साथ थाना खंदौली पहुंची। आरोप है कि थाने पर दरोगा अर्जुन सिंह ने आरोप फर्जी बताते उन्हें थाने से भगा दिया। इस पर समाज के लोग शाम करीब सात बजे पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने पीड़िता को ही बंद करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष को भगा दिया। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks