चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों ने भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ तहसील में तालाबंदी करने की घोषणा की
खाद बिजली पानी जैसे अहम मुद्दों के तत्काल समाधान की किसानों ने मांग उठाई

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश के समस्त तहसीलों पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती को मनाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए उक्त बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसी किसान मजदूर हित में प्रबल इच्छा शक्ति का व्यक्ति आज की राजनीति में कहीं दिखाई नहीं देता है जिन्होंने गांव गरीब मजदूर का शोषण करने वाले पटवारी को एक झटके में खत्म करते हुए लेखपाल पद का सृजन किया था आज गांव गरीब किसान का सबसे ज्यादा शोषण की कड़ी लेखपाल ही बन गया है लेकिन आज की राजनीति में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ में इतनी बड़ी प्रबल इच्छाशक्ति नहीं है कि ऐसे भ्रष्ट दुष्ट कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कठोर निर्णय ले पाए उस समय प्रदेश और देश की परिस्थितियों के हिसाब से चौधरी साहब ने किसानों को बिचौलियों से निजात दिलाने के लिए मंडी समिति का निर्माण कराया था आज वह भी व्यापारियों के द्वारा लूट का अड्डा बन गया है इस प्रकार चौधरी साहब की किसान मजदूर गांव गरीब के हित में बनाई गई हजारों योजनाएं है जिनका गुणगान करते करते किसान मजदूर आज भी थक नहीं रहे हैं उक्त बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियो ने बताया कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर दिनांक 12.12.2022 को देर शाम तक किसान महापंचायत चली थी जिसमें प्रशासन की तरफ से 01 सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया था समाधान न होने की स्थिति में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों द्वारा प्रदेश में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया था उसी क्रम में अब तक अपर जिलाधिकारी महोदय के साथ किसान नेताओं के तीन दौर की वार्ता हो चुकी है जिसमें अंतिम वार्ता दिनांक 21 दिसंबर 2022 को हो चुकी है अधिकांश विभागीय अधिकारियों ने कागजी घोड़े दौड़ा कर अपना कोरम पूरा कर दिया है जिससे किसान संतुष्ट नहीं है किसान हर हाल में समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहते हैं उपरोक्त वार्ता में प्रशासन की तरफ से हफ्ता 10 दिन का समय और मांगते हुए प्रदेश में चक्का जाम टालने का आग्रह किया गया था किसान नेताओं के द्वारा उपरोक्त आग्रह को मानते हुए फिलहाल चक्का जाम टालते हुए प्रदेश की सभी तहसीलों में चौधरी साहब की जयंती के उपलक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानों के द्वारा कठोर निर्णय लेते हुए तय किया गया कि तत्काल समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में तहसील की तालाबंदी करने का निर्णय लिया एवं चक्का जाम करने को पुनः किसान बाध्य होंगे बैठक के अंत में जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा उक्त बैठक में समीक्षा निम्नवत की गई :-
01 :- खाद्य शत-प्रतिशत किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
02 :- सिंचाई विभाग टेल तक पानी पहचाने की झूठी सूचना दे रहा है माचुआ राजबाह, रार माइनर, सोंहार माइनर, हिम्मतपुर राजवाह, चमकरी राजबाह, नूहखास राजबाह सहित आदि राजबाहों में तत्काल टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
03 :- माचुआ फीडर निर्माण में गई किसानों की जमीन की सिंचाई विभाग, चकबंदी विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर पैमाइश कराकर पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।
04 :- ईशन – अरिन्द नदी को किसानों द्वारा गोद लेने के सवाल पर सिंचाई विभाग ने अरिन्द नदी की सफाई हेतु मनरेगा से प्रांकलन तैयार करने की बात कही है मानक के अनुरूप तत्काल खुदाई कराई जाए एवं ईशन नदी हम किसानों को गोद दी जाए जिससे हम जनसहयोग से समतल भूमि से कम से कम 10 से 15 फुट गहरी खुदाई कराकर नदी के बीच में 5 फुट गहरे कच्चे पेच बनवाते हुए लगभग 2 किलोमीटर दूर तक के तालाबो को कम से कम 15 फुट गहरे खुदवाकर एवं गांव के पानी में निकास नाले तालाब तक और तालाब में ओवरफ्लो पानी निकास नाले नदी तक खुदाई कराने से भविष्य में ईशन नदी पुनर्जीवित होगी एवं खारे पानी से प्रभावित क्षेत्र के पशु, पक्षियों को पानी पीने के लिए मिलेगा और वाटर लेवल प्रथम मोटे की रिचार्ज हो सके जनसहयोग से किसान स्वयं इस कार्य को कराएंगे जिस पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है इसलिए किसानों को निशुल्क तत्काल ईसन नदी को गोद दिया जाए।
05 :- अतिवृष्टि से बर्बाद किसानों के लिए आंदोलन की वजह से जनपद के चुनिंदा गांव, चुनिंदा किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन ने ₹180000000 की सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की है जो बहुत कम है अतिवृष्टि से प्रभावित शतप्रतिशत किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए पुनः तत्काल नई सूची बनाकर अपलोड करा पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।
06 :- वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा में अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक भर्ती होकर इलाज कराने वाले एवं ऑपरेशन कराने वाले मरीजों के नाम, पता, मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराई जाए तथा कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों की तत्काल जांच एवं दवाई कराई जाए।
07 :- वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा में अवनी परिधि संस्था द्वारा बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल द्वारा नियमबद्ध तरीके से निष्पक्ष भर्ती की गई है जो सर्वथा गलत है भर्ती किए गए कर्मचारियों एवं रिजेक्ट किए अभ्यर्थियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सूची उपलब्ध कराई जाए।
08 :- एटा नगर कोतवाल, चौकी इंचार्ज वसुंधरा सहित किसान मजदूर विरोधी मानसिकता के भ्रष्ट अधिकारियों को जिम्मेदार अधिकारी एक साजिश के तहत बचाने में लगे हुए इनके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
09 :- किसान आंदोलन के पश्चात बताया गया है कि अबागड़ चौराहे से मुस्तफाबाद रोड के पुनरनिर्माण का आगणन मुख्य अभियंता अलीगढ़ क्षेत्र लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ के पत्रांक 4200/ 37c -2022 दिनांक 18.11.2022 को 263.21 लाख रुपए स्वीकृत कराने हेतु शासन को भेजा गया है प्रस्ताव स्वीकृत कराकर तत्काल निर्माण कराया जाए एवं एटा सिडपुरा मार्ग सहित सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए।
10 :- एटा टूंडला मार्ग, पीएसी से मारहरा मार्ग, नगरिया मोड गुलाबपुर से मारहरा मार्ग, एटा से अलीगंज मार्ग, एटा रेलवे पुल सहित सभी मार्गों से फुटपाथ से झाड़ियां साफ कराकर समतल कराई जाए।
11 :- विकासखंड सीतलपुर के गांव कुसाड़ी स्थित मेकासुर महाराज महादेव मंदिर के लिए अलीगंज रोड से जी टी रोड तक मिलने वाले रास्ते को तत्काल पक्का करा कर मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाए।
12 :- रिजोर विद्युत घर का दिनांक 29.09.2022 को भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों द्वारा घेराव किया गया था एसडीओ की उपस्थिति में अवर अभियंता जितेंद्र कुमार सहित दिग्विजय ठाकुर, विवेक कुमार लाइनमैन सहित पांच लोगों को तत्काल हटाने एवं शेष 05 लाइनमैन को अगले महीने हटाने का पंचायत में तय हुआ था लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीनस्थों को संरक्षण देने का काम कर रहे तत्काल कार्रवाई कराई जाए।
13 :- उड़ेसर फीडर के जर्जर तार तत्काल बदलवाए जाएं एवं अवागड़ फीडर पर बड़ी मशीनें तत्काल लगवाई जाए जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके।
14 :- एटा शहर में तैनात कानूगो, सीतलपुर कुसाड़ी में तैनात लेखपाल नेम सिंह को हटाने के सवाल पर जिम्मेदार अधिकारी संरक्षण देते हुए बिना सत्र के स्थानांतरण को न्यायोचित नहीं मान रहे हैं क्या तहसील में दिनभर किसान मजदूरों की जो लूट हो रही है वह न्यायोचित है इसलिए तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
15 :- एटा शहर के तत्कालीन लेखपाल राजबहादुर सिंह का रिश्वत के संबंध में अपने अधिकारियों को पैसा देने का वीडियो वायरल हुआ था किसानों के विरोध के बाद स्थानांतरण कर जांच के नाम पर टालमटोल किया जा रहा है तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
16 :- तहसील के अधिकारी कर्मचारी प्राइवेट कर्मचारियों के सहयोग से लूट कर रहे हैं जिसके संदर्भ में पटल सहायकों को पत्र जारी कर खानापूर्ति की गई है तत्काल प्राइवेट कर्मचारियों को तहसील से बाहर कर तहसील को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए।
17 :- उत्तर प्रदेश में केवल एटा सदर तहसील में मोटरसाइकिल / साइकिल स्टैंड के नाम पर किसानों की लूट हो रही है तत्काल ठेका निरस्त किया जाए।
18 :- किसानों के आंदोलन के पश्चात एटा तहसील में फर्द निकालने के लिए दो कंप्यूटर लगवाए गए हैं कड़ाई के साथ प्रत्येक किसान को ₹15 में अनिवार्य रूप से फर्द दिलाई जाए।
19 :- विकासखंड मारहरा के गांव मोहम्मदपुर (श्यामपुर गोबरा) में चकरोड संख्या 19 की तत्काल पैमाइश कराकर मौके पर मिट्टी डालाबाई जाए।
20 :- विकास खंड शीतलपुर के गांव कंसुरी में चकरोड की गाटा संख्या 674 की लेखपाल, कानूनगो एक साजिश के तहत सही पेमाइस कर डलवा नहीं रहे हैं टीम गठित कर पारदर्शिता के साथ पैमाइश कर तत्काल चकरोड़ डलबाने का कष्ट करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनील यादव – मनदीप यादव – सुखबीर सिंह,संरक्षक यदुवीर सिंह, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री, सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रिंस बाबू, देवव्रत नेताजी, रामनिवास फौजी, एसपी राजपूत, जितेंद्र कुमार, बलबीर सिंह, शकुंतला देवी, लाडो देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।