विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा गीता जयंती के अवसर पर शौर्य दिवस संगोष्ठी

जलेसर ( एटा ) विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल की जलेसर इकाई द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में आर्य समाज धर्मशाला बड़ा बाजार पर शौर्य दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया !
संगोष्ठी का संचालन नगर अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय द्वारा किया गया ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राकेश त्यागी प्रांत संयोजक बजरंग दल ने कहा कि भारत की भव्यता को और भव्य बनाने के लिए आपके हाथ में भगवा और माथे में तिलक है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भव्यता दिव्यता और ऊर्जा का संचार करता है । हमारे कार्यकर्ता भारत की भूमि को दिव्य बनाना चाहते हैं । बजरंग दल से सेवा सुरक्षा और संस्कार को लेकर काम कर रहा है । उन्होंने कहा कि पवनसुत हनुमान जी के पथ पर चलकर हम भारत को और भव्य व दिव्य बना सकते हैं ।हम लोग पुरे देश में गीता जयंती मनाने के लिए शौर्य यात्रा का संकल्प लेकर निकले हैं विश्व हिंदू परिषद ने संकल्प के साथ देश के हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य किया है । उन्होंने आगे कहा कि बजरंग दल सेवा सुरक्षा और संस्कार को लेकर काम कर रहा है । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा अपने प्राणों की आहुति दी है । उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस की बात करते हुए कहा कि हम हिंदुओं को लव जिहादियों से बचना होगा और उनका डटकर मुकाबला करना होगा उन्होंने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही और हिंदुओं को एकजुट रहने को कहा।
जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता ने मंच से बताया चार दिसंबर को शौर्ययात्रा निकालने या शौर्य दिवस संगोष्ठी का उद्देश्य गीता जयंती मनाने के साथ-साथ देश के लोगों को यह भी याद दिलाना था कि विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं के हित में आराध्य श्री राम की जन्मभूमि पर बनी बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर 1992 में विद्वांस किया था। उसी स्मृति में शौर्य दिवस के स्वरूप में आयोजित कृति है।हमारे पूर्वजों के 500 से भी अधिक वर्षों से संघर्ष करा और आज हम सभी भाग्यशाली है आज हमारे सामने ही अपने अर्ध्य का मंदिर बनता देख पारहे है ।साथ ही बताया कि 2024 में जिस दिन रामलला के मदिर की शिखा पर भगवा ध्वज लहराएगा उसी दिन यह हिंदुस्तान विश्व में हिन्दू राष्ट्र का सपना भी पूर्ण होगा ।सभी बजरंगियों ने कमर कस ली है इस राष्ट्र को कभी भी मुस्लिम राष्ट्र नहीं बन ने नहीं देगे, इन जिहादियों का सिर्फ़ सपना ही सपना रहेजयेगा। हमारे अंदर भी महापुर्षों का ही रक्त बहराहा है जैसे की छत्रपति शिवाजी महाराज जी की तरह कभी भी भारत माता का सीस झुकने नहीं देगे। दरअसल 6 दिसंबर 1992 को हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी और इस वर्ष 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि है।
मंच पर विभाग सह संयोजक आगरा अनुज कुमार, जिला सह संयोजक अनुभव गुप्ता भी मौजूद रहे संयोजक बजरंग दल द्वारा संगोष्ठी में बड़ी संख्या में नौजवानों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ नगर मंत्री भारत गुप्ता, संजीव वर्मा रूपम गुप्ता, सोनू सर्राफ, अटल वार्ष्णेय, कपिल देव,पारस गुप्ता, कुशल गोयल गौरव वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, विकास यादव आदि लोग संगोष्ठी में उपास्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks