राष्ट्र को कोविड से सुरक्षित रखने हेतु सरकार की गाइड लाइन का देशवासी करें अक्षरश: अनुपालन — राजू आर्या

राष्ट्र को कोविड से सुरक्षित रखने हेतु सरकार की गाइड लाइन का देशवासी करें अक्षरश: अनुपालन — राजू आर्या

( हम स्वस्थ रहेगें तो राष्ट्र बनेगा सशक्त )
एटा ! भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री राजू आर्या ने भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिहं की जंयती के अवसर पर उन्हें अपनी ओर से भावुक श्रद्दाजंलि अर्पित कर उन्हे किसानों का सच्चा भगवान बताते हुऐ देशवासियों को आव्हान किया कि वह राष्ट्र को कोविड से सुरक्षित रखने हेतु भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें !
किसान दिवस के अवसर पर कट्टर हिन्दूवादी किसान नेता राजू आर्या ने कहा वैसे तो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय सोच एवं बेहतर सरकारी प्रबंधन के चलते देश पर फिलहाल किसी बीमारी का खतरा नहीं है परन्तु पडौसी देशों में जो बीमारियां पनप रहीं है उनसे हमको सचेत रहने की आवश्यक्ता अवश्य होनी चाहिऐ ! राजू आर्या ने आगे कहा कि हमारा देश पूर्व में कोविड जैसी महामारी का दंश झेल चुका है ! जब तक हम सभंल पाते तब तक अनायास ही काफी लोग इस महामारी के शिकार हो गऐ जिनमें हमारे आपके संबंधी एवं परिचित भी रहे ! भारत सरकार ने अपने ही संसाधनों से इस महामारी पर काबू ही नहीं पाया बल्कि पडोसी देशों की भी सहायता की है ! चूंकि अब यह महामारी एक खतरनाक वैरिएंट के रूप में पुन: पडौसी मुल्कों पर हमलावर है इसलिऐ हम सब देशवासियों को इससे सतर्क रहते हुऐ अपनी सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क एवं भीड भाड वाले इलाकों में दो गज की दूरी का अन्तर बनाऐ रखना ही होगा ! हमें यह भी देखना होगा कि हमारे आस पास पडौसी मुल्कों से कोई मेहमाननबाजी के लिऐ आया और ठहरा तो नहीं है ! यदि ऐसा पाया जाता है तो इसकी सूचना हमें स्वास्थ्य विभाग से शेयर करनी होगी ताकि उनकी कोविड संबंधी जांच होकर अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित रखा जा सके ! राजू आर्या ने कहा कि हम स्वस्थ रहेगें तो हमारा राष्ट्र भी सशक्त बनेगा !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks