श्री श्याम मंडल वाराणसी द्वारा 23 वा वार्षिक उत्सव के संदर्भ में हुई पत्रकार वार्ता

श्री श्याम मंडल वाराणसी द्वारा 23 वा वार्षिक उत्सव 25 दिसंबर रविवार को दोपहर 1:00 बजे लक्सा स्थित मारवाड़ी युवा संघ में मनाने जा रहा है इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता ने संस्था के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल मंत्री संजीव अग्रवाल संदीप माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव का शुभारंभ संस्था की परंपरा के अनुसार संस्था के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल द्वारा श्री श्याम मंडल अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया जाएगा, इसके पश्चात श्री श्याम मंडल मंदिर के प्रधान पुजारी संजय हजारी द्वारा संगीत में सुंदरकांड का पाठ 501 महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उत्सव के विषय में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर कोलकाता व बेंगलुरु के कारीगर द्वारा श्री श्याम प्रभु का अद्भुत श्रृंगार किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कोलकाता से करिश्मा चावला व अनमोल शुभम पराशर अपने भजनों से बाबा को रिझायेगे इस अवसर पर छप्पन भोग की झांकी व सावन मणि प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।