अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं0- 207/22 धारा–363, 366, 376डी भादवि0 व 5/6 पोक्सो एक्ट में प्रकाश में आये अभियुक्तों अवनीश उर्फ विमल कुमार पुत्र सत्यवीर निवासी नयाबांस थाना मिरहची जिला एटा व सूर्या उर्फ सुरजीत कुमार पुत्र विशेष कुमार निवासी मेहनी शोरा थाना मारहरा जिला एटा को रतनपुर नहर पुल से समय करीब 9.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1.अवनीश उर्फ विमल कुमार पुत्र सत्यवीर निवासी नयाबांस थाना मिरहची जिला एटा
2.सूर्या उर्फ सुरजीत कुमार पुत्र विशेष कुमार निवासी मेहनी शोरा थाना मारहरा जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
  2. का0 हरिओम
  3. का0 कृष्ण कुमार
  4. का0 अंकित कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks