डायबिटीज में कार्ब कम, फैट ज्यादा खाएं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

डायबिटीज में कार्ब कम, फैट ज्यादा खाएं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में छपे हालिया अध्ययन में टाइप टू डायबिटीज से जूझ रहे लोगों में एलसीएचएफ डाइट का अच्छा असर देखने को मिला है। एलसीएचएफ यानी लो कार्ब हाई फैट। इस डाइट को छह माह तक दिए जाने पर ग्लाइसेमिक कंट्रोल और वजन कम करने की दिशा में बेहतर परिणाम देखने को मिले।

इस अध्ययन में करीब 165 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें 58 प्रतिशत महिलाएं थीं। अध्ययन के अनुसार, दूसरी डाइट की तुलना में एलसीएचएफ डाइट दिए जाने से मरीजों में एचबी1एसी के स्तर में 0.59 प्रतिशत की कमी देखी गई।

एम्स में पूर्व सलाहकार और साइंस ऑफ आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक डॉ. बिमल छज्जर के अनुसार, कम कार्बोहाइड्रेट लेने से ब्लड शुगर में तेजी से आने वाले बदलाव को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर में कमी आई और डायबिटीज के लिए ली जाने वाली दवाओं पर भी कम निर्भरता देखने को मिली। हालांकि, विशेषज्ञों ने कीटो डाइट,जो एक एलसीएचएफ डाइट है, को डॉक्टर के परामर्श से ही शुरू करने की सलाह दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks