गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक चोरी

एटा। थाना अवागढ़ के गांव नगला किशन निवासी उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार दिसंबर को एक गेस्ट हाउस के बाहर से चोर बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चोरी की बाइक सकरौली पुलिस ने सवनीश उर्फ रवि निवासी नगला दया तखावन सकरौली को पकड़ा। इसके कब्जे से चोरी की बाइक, दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। साथी दुर्गेश निवासी नगला दया तखावन भागने में सफल रहा।