दिलाया कौशल प्रशिक्षण, किट वितरित की, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। चाइल्ड एवं यूथ वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी रोहित वेश्य ने बताया कि हर घर जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों को लेकर श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण दिलाने के साथ किटों का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 ट्रेड के श्रमिकों को प्रशिक्षण देने के साथ सूची के अनुसार किट वितरण की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्य करने के एवज में मानदेय देने के लिखित में कोई आदेश नहीं है। इसके चलते कोई वेतन नहीं दिया जाएगा।