05 जनवरी 2023 से 05 फरवरी 2023 तक शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार होगा:

जनपद में होगा राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का आयोजन:

05 जनवरी 2023 से 05 फरवरी 2023 तक शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार होगा:

एटा 22 दिसंबर 2022 (सूचना विभाग)

आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, डॉ अवधेश कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में आगामी 05 जनवरी 2023 से 05 फरवरी 2023 (एक माह) तक लगने वाली राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सभी विभाग अपने-अपने विभाग की प्रदर्शनी कुछ इस तरह लगाएं जिसका उद्देश्य आम जनमानस तक शासन की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार हो सके तथा समस्त जनता को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रदर्शनी स्थल पर साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया, उद्यान विभाग को प्रदर्शनी में आम जनता को विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों, पौधों इत्यादि के बारे में जानकारी देने वाले स्टाल लगाने हेतु निर्देशित किया साथ ही उन्होंने अचार, मुरब्बा आदि को भी शामिल करने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया। फसलों के बारे में उचित जानकारी देने हेतु कृषि विभाग को निर्देशित किया इसी प्रकार से उन्होंने पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, आबकारी विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम,नलकूप, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग सहित कुल मिलाकर 34 विभागों को जनपद में लगाए जाने वाले जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री आयुष चौधरी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी श्री सौरिष सहाय, परियोजना निदेशक, डीसी एनआरएलएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks