अचेत कर ठंडी सड़क पर फेंककर भागे, बेटी से हुई थी बात
रविवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती ई-रिक्शा चालक। ●
*ब्याज पर रुपये लेकर खरीदा था ई-रिक्शा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। मां इतुका देवी ने बताया कि ब्याज पर रूपये लेकर छह माह पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था जिसकी अभी तक ब्याज भी नहीं भर पाएं है। रिक्शा भी चले जाने के कारण परेशानी हो सकती है।
*नशीली चाय पिलाकर नकदी, मोबाइल लूटा
एटा, संवाद। नशीली चाय पिलाकर युवक से नकदी, ई-रिक्शा और मोबाइल लूट ले गए। युवक को ठंडी सड़क पर फेंककर चले गए। सुबह मंडी जा रहे गांव के ही युवक अचेत देखा और घर लेकर पहुंचा। होश न आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मेडिकल कॉलेज पहुंची पत्नी रेखा ने बताया कि पति दिनेश पुत्र मुकुंदी लाल निवासी न्यौराई थाना मिरहची ई-रिक्शा चलाते हैं और रविवार दोपहर को घर से निकले थे। खाद लेने के लिए दस हजार रूपये भी रखे हुए थे। घर न लौटने पर बेटी काजल ने कॉल की। दिनेश ने खुद को नन्नूमल चौराहा पर खड़ा होना बताया था सवारियों को छोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह गांव का ही बंटी मंडी जा रहा था जिसने दिनेश को ठंडी सड़क पर पेड़ के नीचे पड़ा देखा और उसे उठाकर घर लेकर पहुंचा। हल्का सा होश आने पर युवक ने बताया कि शिकोहाबाद रोड़ पर तीन लोगों ने नशीली चाय पिलाई थी जिसे पीते वह बेहोश होने लगा था। रेखा के अनुसार तीनों आरोपी रिक्शा, दस हजार रूपये, मोबाइल ले गए।