
एटा– थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.12.2022 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त पिंटू उर्फ नीटू पुत्र राम अवतार निवासी नगला मोहन थाना पटियाली जनपद कासगंज को नगला गनू तिराहे से एक चोरी की साइकिल व 4 शरिये के टुकडों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.पिंटू उर्फ नीटू पुत्र राम अवतार निवासी नगला मोहन थाना पटियाली जनपद कासगंज।
बरामदगी-
- 01 साइकिल व 4 शरीये के टुकड़ो।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री पुलकित शर्मा
- का प्रांशुल
- का0 राहुल
- का0 सनी महरोल
- म0का0 स्वाति।