
एटा।थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, लूट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-339/22 धारा 392 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त किशन पुत्र डिप्टी निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 20.12.2022 को मुखबिर की सूचना पर अलीगंज तिराहे से गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- किशन पुत्र डिप्टी निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उपनिरीक्षक- श्री जितेन्द्र कुमार
- मुख्य आरक्षी अनिल कुमार।