

कानपुर में अखिलेश यादव ने सपा विधायक इरफान सोलंकी से जेल में मुलाकात की और उनके परिवारजनों से भी मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को केवल सपा रोक सकती है इसलिए 2024 के चुनावों को ध्यान में रखकर भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं को टारगेट कर रही है और उन पर फर्जी मुकदमे लिख रही है लेकिन समाजवादी ना कभी डरे थे और ना कभी करेंगे
आत्मदाह करने वाले पिंटू ठाकुर में जोश भरा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड और संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त , अपर पुलिस उपायुक्त प्रज्ञान, एसीपी के नेतृत्व में चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, जेल से लेकर पिंटू ठाकुर के आवास तक फोर्स फोर्स नजर आ रहा था, आपको बताते चलें
कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सपा के निo उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) के आवास पर पहुंचे
पिंटू ठाकुर के आवास पर परिवार पत्नी अपर्णा सिंह बेटी वैष्णवी, बेटे आयुष्मान और उनकी मां समेत उनकी सास प्रभा मिश्रा जो स्वर्गीय श्याम मिश्रा जी की पत्नी है वह भी मौजूद रही
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार से बातचीत के दौरान कहा कि आपको आत्मदाह नहीं करना चाहिए था जब जिंदा रहेंगे तभी तो संघर्ष कर पाएंगे
,
पिंटू ठाकुर ने अखिलेश यादव से कहा भाजपा ईवीएम की बेईमानी से 2017 में और 22 में भी चुनाव जीती, इसलिए मैंने ईवीएम के खिलाफ आत्मदाह किया,
पिंटू ठाकुर के आवास पर ही विधायक इरफान सोलंकी जी के परिवार उनकी माता, उनकी पत्नी और भाई रिजवान की पत्नी भी अखिलेश यादव जी से मिली
पिंटू ठाकुर के आवास में पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर अखिलेश यादव जी का भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अमिताभ बाजपेई मोहम्मद हसन रूमी डॉक्टर इमरान,नीलम रोमिला सिंह ओम प्रकाश मिश्रा अभिषेक गुप्ता मोनू सतीश निगम,,पंकज कुमार गुप्ता, दुर्गेश यादव, मनीष निषाद, पवन श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा सोनू, नरेंद्र त्रिपाठी गुड्डू,, मदन मिश्रा, अनिल मिश्रा, प्रेम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।।।