उत्तर भारत कोहरे की चादर में लिपटा,हादसों में 19 मौतें, रिपोर्ट योगेश मुदगल

सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोहरे के कारण दुर्घटना होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। अत सभी लोग सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा सड़क सुरक्षा के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जलस्रोत जमे, बर्फ पिघला कर पानी पी रहे लोग
पिथौरागढ़। भारत-चीन सीमा के ऊंचाई वाले गांवों में ठंड से सौ से ज्यादा जलस्रोत जम गए हैं। लोगों को बर्फ पिघलाकर पानी पीना पड़ रहा है। युंगती नाला, वरुड़ न्यौला यांगती, सूरज कुंड आदि जम गए हैं।
लखनऊ, – उत्तर भारत में घने कोहरे वाले दिन शुरू हो गए हैं। पूरा उत्तर भारत एक हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वहीं सोमवार को यूपी के उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इसका जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
दृश्यता कम होने से कई वाहन आपस में भिड़ गए जिससे 19 लोगों की जान चली गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए। लखनऊ में दो उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। राजधानी समेत दो दर्जन ट्रेनें काफी विलम्ब से स्टेशनों पर पहुंचीं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में सर्दी और बढ़ेगी तथा तापमान नीचे आएगा।
हवाई अड्डा प्राधिकरण के मुताबिक 17 उड़ानें देर से आईं और रवाना हुईं। कानपुर की दो उड़ानें लखनऊ में उतारी गईं तो लखनऊ उतरने वाली एक उड़ान वाराणसी भेजी गई फिर वापस लौटी।
विमान, रेल और बस सेवा प्रभावित, दो उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा