
कासगंज।कोहरे का असर ,बुलैरो खड्ड में गिरी , दो की मौत , एक गम्भीर।१८ दिसंबर की रात को १०.४५ बजे हजारा नहर किनारे एक बुलेरो तीन सवारों सहित खड्ड में गिर गई। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति ,सीओ सदर अजीत चौहान , थाना प्रभारी कासगंज ,पूरे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा तीनों को बुलैरो में से निकलवाया , तथा जिला अस्पताल में भिजवाया , जहां चिकित्सकों ने संजीव व मथुरा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया तथा तीसरे दामोदर को बेहतर चिकित्सा के लिए लिए अलीगढ़ रैफर किया गया। सीओ सदर अजीत चौहान ने बताया कि तीनों लोग गांव नोजल पुर थाना सिकंदरा राऊ , जनपद हाथरस के निवासी थे , उनके परिजनों को सूचित ना भी बताया जाता है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।