नीलकंठ महादेव मंदिर व श्री शिर्डी साईं बाबा मंदिर में शुरू हुआ रक्तदान की परंपरा

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर व श्री शिर्डी साईं बाबा मंदिर में शुरू हुआ रक्तदान की परंपरा ||

वाराणसी :- मलदहिया स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर व श्री शिर्डी साईं बाबा मंदिर के 11वां स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय साईं उत्सव 2022 के अंतर्गत आज प्रथम दिन स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिस में 75 लोगों ने रक्तदान किया इस अवसर पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व दवा वितरण किया गया |

मंदिरों में अपने इष्ट देव को जलदान , धनदान एवं पुष्प दान के परंपरा से अलग हटकर विगत 6 वर्षों से एक परंपरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग स्वेच्छा से अपना रक्तदान करते हैं और भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं जिससे वाह रक्त किसी जरूरतमंद को काम आ सकता है |

कार्यक्रम में उद्घाटन के मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अमृत सिंह भोला कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश कनौजिया व इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रेम मिश्रा ,अशोक जयसवाल, राम भजन अग्रहरि ,जगन्नाथ अग्रहरि, गुलशन कनौजिया ,आशीष कनौजिया, सत्य प्रकाश आर्य, मनीष गुप्ता, पं. सत्यम शास्त्री, सुशील गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय , राहुल गुप्ता, उज्जवल कनौजिया, आदित्य चौधरी , डॉ भावना द्विवेदी एवं श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही ||

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks