किशोरी को जबरन ले जाने की रिपोर्ट दर्ज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। थाना मिरहची के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को अनुभव निवासी नगला नारायण मिरहची उनकी नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बेटी की तलाश शुरू कर दी है।