दिल्ली से लौटता युवक जहरखुरानी का शिकार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। दिल्ली से लौटते समय युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। होश आने पर उसने अपना नाम पवन निवासी रशीदपुर तिवारियान फर्रूखाबाद बताया। वह दिल्ली में काम करता है। सफर में किसी ने बिस्कुट खिलाकर अचेत कर दिया। नकदी व मोबाइल पार कर दिया।