कोर्ट में तारीख पर आए युवक को घेरकर पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। थाना मिरहची के गांव जारथल निवासी श्यामबाबू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले तारीख पर आए थे। आरोप है कि हेमलता निवासी कुतुबपुर बागवाला सहित आठ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है।