रोडवेज के रंग में अनाधिकृत रूप से चल रही थी बस, केस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – परिवहन निगम का कलर कराकर बस संचालक दिल्ली तक सवारियां लेकर जा रहा था। मामले में परिवहन निगम के कर्मी ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवहन निगम के कर्मी दीपक श्रोत्रिय ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बस को परिवहन निगम के रंग में रंगवाकर अनाधिकृत रूप से चला रहे थे। बस में सवारियों को लेकर दिल्ली तक जा रहे थे। चालक जयंत सिंह निवासी लक्ष्मणपुर थाना अतरौली अलीगढ़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें कि शनिवार को एसआई नरेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान बस पकड़ी थी। पुलिस ने बताया था कि अमांपुर, मिरहची से सवारियां लेकर दिल्ली जाते थे। जानकारी पर परिवहन निगम के कर्मी भी पहुंच गए