पीएमश्री योजना में बनेंगे आधुनिक ‘बेंचमार्क’ विद्यालय, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पीएमश्री योजना में बनेंगे आधुनिक ‘बेंचमार्क’ विद्यालय, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना में जिले की ब्लॉकों में 16 बेंचमार्क विद्यालय बनाए जाएंगे। इन विद्यालयों में पैडागॉजी आधारित पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। इनको हरित उर्जा से संबद्ध विद्यालयों के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। योजना के तहत यू-डायस से जिले के 216 विद्यालय उठाए गए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप पीएमश्री विद्यालयों के तहत उच्च गुणवत्ता की शिक्षा को समानता, न्याय संगत और आनंदमय वातावरण में प्रदान की जाएगी। वहां बच्चों को उनकी दक्षताओं के अनुरूप चाइल्ड पैडागॉजी आधारित पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। यह विद्यालय आदर्श विद्यालय के रूप में परिभाषित होंगे।

विद्यालयों में हरित उर्जा से संबद्ध विद्यालयों के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। विद्यालयों में अपनाई जाने वाली चाइल्ड पैडागॉजी आधुनिक रूप से प्रयोगात्मक, समेकित, खेल आधारित, खोल आधारित, जिज्ञासा आधारित, चर्चा आधारित होगी।

प्रत्येक विद्यार्थी के कक्षा अनुरूप दक्षताओं के लिए निर्धारित लर्निग आउटक्रम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के कौशल विकास, क्षमता संवर्धन के साथ रोजगारपरक संभावनाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। विद्यालय गुणवत्ता एवं मूल्यांकन फ्रेमवर्क भी विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों की दक्षता एवं शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा सकेगा।

बीएसए ने बताया कि जिले की प्रत्येक विद्यालय में योजना के तहत दो-दो विद्यालयों का चयन होगा है। उसके लिए यू-डायस से 216 विद्यालयों को उठाया गया है।

बेंचमार्क विद्यालयों में होंगी यह सुविधाएं

बीएसए ने बताया कि पीएमश्री योजना में चिह्नित बैंचमार्क विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। इनमें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सौर उर्जा, ठोस एवं द्रव्य अपविष्ट, जैविक खेती, प्लास्टिक मुक्त अवधारणाओं को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, गणित लैब, समृद्ध पुस्तकालय बनाए जाएंगे।

पीएमश्री योजना में इस तरह चिह्नित होंगे विद्यालय

बीएसए ने बताया कि पीएमश्री योजना में विद्यालयों का चयन एवं मूल्यांकन किया जाएगा। उसके लिए विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं, छात्र मूल्यांकन को यू-डायस में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मूल्यांकित किया जाएगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ को बैंचमार्क विद्यालय के रूप में चयन किया जाएगा।

पीएमश्री विद्यालय के लिएऑनलाइन आवेदन 31 तक

बीएसए ने बताया कि पीएमश्री योजना में आवेदन के लिए प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षक को रजिस्टर्ड ई-मेल, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से लिंक प्राप्त होगा। इस लिंक पर यू-डायस कोर्ड अंकित करते हुए लॉगिन किया जा सकेगा। योजना में 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks