गाड़ी निकालने के विवाद में मां और बेटे को पीटा

गाड़ी निकालने के विवाद में मां और बेटे को पीटा

एटा – गाड़ी निकालने के विवाद में महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। उसके बेटे को पत्थर मारकर घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा रेफर कर दिया है।

थाना जैथरा के गांव रूपधनी निवासी पंकज के पास चारपहिया गाड़ी है। आरोप है कि उनकी गाड़ी न निकले, इसलिए विपक्षी रास्ते में पत्थर डाल देते हैं। आरोप है कि शनिवार रात को रास्ते के विवाद में झगड़ा हो गया। पंकज के भाई अभिमन्यु पर हमला कर दिया। बचाने मां अनेकश्री पहुंचीं। उन पर भी फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया। अनेकश्री को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। उधर, थाना बागवाला के गांव नगला मई में हमला कर सतेंद्र व उनकी पत्नी पूनम को घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks