राजेश कुमार शास्त्री सिद्धार्थनगर
महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जारी किए गए हेल्प लाइन नम्बर

सिद्धार्थनगर । महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी नें महिलाओं व बच्चों को जागरूक किया ।
मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ मिशन शक्ति अभियान व साइबर जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा के निर्देशन में, बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के नेतृत्व में आज दिनांक-18.12.2022 को महिला बीट पुलिस अधिकारी महिला आरक्षी तृप्ति चौबे, म0आ0 अनुराधा तिवारी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेडकर नगर में शिक्षा एवम् सुरक्षा के संबंध में बालिकाओं को जागरूक किया गया । बच्चों व बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन 1930 साइबर हेल्प लाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साथ ही बताया गया कि किसी भी महिला को विपरीत परिस्थिति में थाना पर महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से मदद किया जा रहा है ।