बॉर्डर एरिया के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ थाना मोहाना पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

राजेश कुमार शास्त्री सिद्धार्थनगर

बॉर्डर एरिया के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ थाना मोहाना पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर । जनपद के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें नेपाल बार्डर से सटे ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । मिली सूचना के मुताबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आज 18 दिसम्बर को भारत-नेपाल सीमा की प्रभावी सुरक्षा-व्यवस्था हेतु कवच योजना के अन्तर्गत लोटन, कपिलवस्तु, मोहाना थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ थाना मोहाना पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सुरक्षा के दृष्टिगत/शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से वार्ता किया गया । वार्ता के दौरान नेपाल बार्डर से सटे ग्राम/क्षेत्रों में होने वाले अपराधों जैसे मानव तस्करी, नशीली दवाओं/अवैध शराब, अवैध तरीके से वस्तुओं/सामानो के आयात-निर्यात आदि अन्य अपराधों के संबंध में सूचनाओं से अवगत कराने हेतु बताया गया । अगर कोई अपरिचित व्यक्ति जो काफी समय से गांव में रह रहा हो और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगे व ऐसे व्यक्ति जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो तो उसके बारे में तत्काल हल्का प्रभारी व बीपीओ को तथा साथ ही थाना प्रभारी को अविलंब अवगत कराने हेतु बताया गया । ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरुक करते हुए उनके दायित्वों का बोध कराया गया साथ ही उनसे गांव के अन्य लोगों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर व बार्डर एरिया से सटे थानों के थाना प्रभारी, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks