सिद्धार्थनगर पुलिस ने 02 परिवारों को बिखरने से बचाया

राजेश कुमार शास्त्री सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने 02 परिवारों को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर । जनपद के महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण का आयोजन कर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने 02 परिवारों को बिखरने से बचाया। मिली सूचना के मुताबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर आज महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर परिवार को बिखरने से बचाया गया तथा शेष 03 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है । 02 परिवार को बिखरने से बचाने मे महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान, म0आ0 अर्चना रानी, म0आ0 नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

निस्तारित पत्रावली का विवरण फरीदा खातून पत्नी सलमान साकिन मसैचा ,थाना शिवनगर डिड़ई, जनपद सिद्धार्थनगर व पूनम पत्नी सीताराम साकिन चनरैया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks