होली मुहल्ला मे फिर निकला कोरोना पॉजिटिव

एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का सक्रंमण कोतवाली नगर क्षेत्र के होली मुहल्ला में पुन:प्रगट होकर एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है ! क्योंकि इस मुहल्ले में एक बारबर जहां पॉजिटिव होने के बाद अपनी जान गवां बैठा तो वहीं उसके अन्य दो परिवारीजन भी पॉजीटिव होने के बाद कोरोना की जगं फतह कर घर लौट आऐ तो मुहल्ले वालों ने राहत की सांस ली, लेकिन उक्त ऐरिया हॉट स्पॉट क्षेत्र घौषित होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पडा था ! आज शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में होली मुहल्ले का निवासी 24 वर्षीय इमरान पुत्र हामिद बेग जो कि आगरा रोड स्थिति रोडवेज वर्कशाप में आउट सोर्सिगं के माध्यम से मैकेनिक के पद पर कार्यरत था, उसकी रेन्डम कोरोना सैम्पलिगं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कोरोना सक्रंमण से ग्रसित मरीजो में एक और इजाफा हुआ है ! स्वास्थ्य विभाग द्वारा पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के सन्दर्भ में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों को कोरेन्टाइन किए जाने सहित होली मुहल्ला क्षेत्र के 250 मीटर ऐरिया को पुन: हॉट स्पॉट किऐ जाने पर अधिकारियों में विचार मंथन जारी है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks