
उ0प्र0अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 के ऋण गृहीताओं के लिये
एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) लागू
कासगंज: उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 के ऐसे ऋण गृहीताओं, जिन्होने अब तक अपना बकाया ऋण जमा नहीं किया है, को बकाया ऋण व छूट के साथ ब्याज जमा करने हेतु प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 लखनऊ ने नवीन एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) लागू की है, उक्त योजना दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 से 30 जून, 2023 तक लागू है, नवीन एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) में ऋण बकायेदारों को पूरी धनराशि एकमुश्त जमा करने पर दण्ड ब्याज की पर धनराशि माफ कर दी जायेगी, चक्रवृद्धि ब्याज की पूरी धनराशि माफ कर दी जायेगी, बकायेदारों से केवल ऋण अवधि (36/60 माह, जो भी लागू हो) का ही साधारण ब्याज लेकर उन्हें ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।