राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर
विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों से कुल लगभग 100 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

सिद्धार्थनगर । वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उ0प्र0 नें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य पुलिस लाइन्स परिसर में Career counselling (कैरियर में ऊंचाइयां हासिल करने) के संबंध में शिक्षक, अधिकारीगण और छात्रवर्ग के बीच परिसंवाद(Seminar) का आयोजन किया गया ।
मिली जानकारी के मनताबिक अध्यक्षा वामा सारथी, उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उ0प्र0 द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ हेतु आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अनुक्रम में आज श्रीमती कामिनी कौशल अध्यक्षा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन सिद्धार्थनगर एवं अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन के क्रम में पुलिस लाइन परिसर में समय 12.00 बजे Career counselling (कैरियर में ऊंचाइयां हासिल करने) के संबंध में शिक्षक,अधिकारीगण और छात्रवर्ग के बीच परिसंवाद(Seminar) का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों से कुल लगभग 100 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । परिसंवाद में अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जयेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर, श्रीमती कामिनी कौशल अध्यक्षा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन सिद्धार्थनगर तथा आकाश इंन्स्टीट्यूट के अध्यापकगण द्वारा छात्रवर्ग को जीवन में सफलता की उचाइया हासिल करने के लिए कौन-कौन सा कैरियर का चुनाव करना चाहिये इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके द्वारा भविष्य में प्राप्त कर सकने वाले उपलब्धियों एवं पढ़ाई करने के तरीको आदि के सम्बन्ध में सुझाव दिया गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।