यूरिया खाद की किल्लत को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा ज्ञापन

कासगंज जनपद में किसानों को हो रही यूरिया खाद की किल्लत को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा ज्ञापन

पटियाली तहसील पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के निर्देशन में अवनीश यादव प्रदेश सचिव किसान मोर्चा व सुधीर मिश्रा जिला प्रभारी की मौजूदगी मे उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार पटियाली के द्वारा एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय व गृह विभाग उत्तर प्रदेश के नाम सौंपा गया जिसमें मुख्य मांगे जनपद कासगंज में यूरिया खाद उर्वरक को लेकर भारी किल्लत बनी हुई है एवं गन्ना किसानों का पुराना बकाया भुगतान नही हुआ और नया भुगतान भी मिलो द्वारा नहीं किया जा रहा है जिससे गन्ना किसानों को आर्थिक संकेत से जूझना पड़ रहा है तथा कादरगंज क्षेत्र के गंगा तटीय गांव के किसानों के लिए जगह जगह गंगा के जल से सिंचाई हेतु डेम बनाते जाए जिससे किसानों के खेतों को पानी मिल सके व सरकारी समितियों पर खाद को कीमत से अधिक रूपए में किसानों को बैचेन आदि समस्याओं को लेकर SDM महोदय के मध्यम से ज्ञापन सौंपा इस मौके पर पंडित ललित कुमार मिश्रा,संदीप यादव, राजेश कुमार,चंचल कुमार,कुलदीप बघेल, गौरव मिश्रा,अनमोल मिश्रा,मु शाहिद,चंदन पांडे,इकरार मन्सूरी, लियाकत मन्सूरी, आलोक उपाध्याय, शिवरतन उपाध्याय, सुनील चौहान,प्रदीप मिश्रा,रमनपाल सिंह, किशोर कुमार,सरन सिहं,धीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र सिंह,योगेन्द्र सिंह,मुन्नीदेवी,प्रधान प्रेमवीर सिंह,धोनी पांडे, अतुल राजपूत आदि संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks